Search
Close this search box.

चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा किसान मोर्चा की रामदिरी में अहम बैठक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

लोकसभा चुनाव के निमित्त चुनाव प्रचार, जनसम्पर्क एवं अन्य तमाम कार्यक्रमों रूपरेखा तैयार करने हेतु आज भारतीय जनता किसान मोर्चा के द्वारा मटिहानी विधानसभा के रामदीरी लवर चक में आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई।किसान मोर्चा के अध्यक्ष सीताराम सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से बेगूसराय लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार सह वर्तमान में बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा,प्रदेश मंत्री संतोष रंजन,पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार जिला महामंत्री कुंदन भारती जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार विरेश, रौनक कुमार, बब्लेश पार्थ सारथी वरिष्ठ नेता ललन सिंह,बब्बन कुमार पवन सहित प्रदेश व जिला स्तरीय कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
मुख्य रुप से उपस्थित बेगूसराय लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में किसानों के हित के लिए जितना कार्य किया है, उतना कार्यकांग्रेस की सरकार ने 60 वर्षों में भी नहीं किया । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किसानों के हित में चल रहे विभिन्न योजनाओं की चर्चाएं की उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की धनराशि ₹2000 की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। इस किस्त की राशि हर चार महीने में दी जाती है। जो डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है। पीएम किसान योजना के तहत सरकार द्वारा पूरे वर्ष में 75000 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि किसानों के खाते में जाती है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी सरकार ने किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर नहीं किए होंगे सारे पैसे किसानों के बिचौलिए खा जाते थे लेकिन आज नरेंद्र मोदी सरकार में सीधे किसानों के खातों में उनकी राशि पहुंच रही है, उन्होंने अबकी बार 400 पार के संकल्प को दोहराया। खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि गिरिराज सिंह जी को 6 लाख से ऊपर मतों से विजय बनाकर एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बना पूरे देश को बेगूसराय से सन्देश भेजने का कार्य करेंगे कि बेगूसराय राष्ट्रवादियों की भूमि है। बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय के वर्तमान हैं उन्होंने विकास के गंगा की जो अविरल धारा बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में बहाई है उससे समाज की अंतिम पंक्ति तक में कोई भी अछूता नहीं रहा है केंद्रीय मंत्री रहते हुए गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा को न जाने कितने ही विकास कार्य से नवाजा है।

Leave a Comment

और पढ़ें