Search
Close this search box.

अज्ञात वाहन ने महिला को मारी ठोकर, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

अज्ञात बाइक के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

कैमूर। अज्ञात बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बताई जाती है चैनपुर थाना क्षेत्र के निबियाटांड़ गांव के पास काम के लिए खेत की तरफ जा रही एक महिला निबियाटांड़ गांव निवासी मंगरु यादव की 72 वर्षीय पत्नी दौलती देवी को अज्ञात बाइक सवार में धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवारी बाइक लेकर फरार हो गया और महिला गंभीर उसे घायल हो गई। घटना के बाद घायल हुए महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए।

Leave a Comment

और पढ़ें