आगजनी की घटना में दो घर जलकर राख हो गए!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

बड़हिया नगर सीमांत के पचमहला ओपी क्षेत्र के पचमहला गाँव मे रविवार के दोपहर को अज्ञात कारण से आग लगने से एक कर्कट व फुस के घर मे आग लग गई।आगलगी के घटना में घर के अदर एक ही परिवार के 5 लोगों का रखा सारा सामान जल कर राख हो गई।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में पचमहला निवासी शिवदानी ठाकुर के घर में अचानक आग लग गयी आज इतना तेज था कि देखते ही देखते आग दोनो घर को आपने आगोश में ले लाया।आग लगने की शोर पर जब तक ग्रामीण पहुंच पाते तब तक घर के अंदर शिवदानी ठाकुर के पांच पुत्र मुकेश ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, रजनीकांत ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, सुरज ठाकुर का रखा अनाज, फर्नीचर, कपड़ा ,चौकी, साइकिल ,बिछावन 4 लाख नगदी रुपया सहित खाने पीने का सारा समान जल कर राख हो गया ।ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करना पड़ा।ग्रामीणो ने बताया कि बताया कि ग्रामीणों की कोशिश के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका ।अगलगी के घटना में लाखो की नुकसान होने का अनुमान लगया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने लिखित आवेदन पंचायत थाना में आवेदन दिया है। कर्णक संबंध में पीड़ित शिवदानी ठाकुर ने बताया कि 2 दिन पूर्व ही घर बनाने को लेकर बैंक और अन्य लोगों से 4 लाख लाया था। घर बनाने का सारा सामान रखा हुआ है एक से दो दिन के बाद घर बनाने का कार्य शुरू की जाती ।तब तक आग लगी की घटना ने घर के अंदर रखा चार लाख नदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है घटना के बाद हम सभी परिवार सड़क पर आ गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment