छात्रा के साथ छेड़खानी, पहले भाई को पीटा फिर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता का फोड़ा सिर।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार।

बिहार के सहरसा जिले से खबर सामने निकल कर रही है जहाँ बीते शनिवार को 9 क्लास की छात्रा के साथ कुछ मनचले युवक ने गलत कॉमेंट कर छेड़खानी का प्रयास किया।जिसका विरोध करना छात्रा के पिता को मंहगा पड़ा।छात्रा के पिता को लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती,जहाँ जख्मी इलाजरत है।वहीं जख्मी सौरबाजार थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना सहरसा जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र के चकला वार्ड नं 16 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ज़ख्मी पिता की उम्र तकरीबन 40 साल है। बेटी (काल्पनिक नाम) संजना कुमारी कोचिंग में पढ़ने जा रही थी अपने भाई के साथ।उसी दौरान मनचले युवक ने गंदा कॉमेंट कर छेड़खानी का प्रयास किया।जिसका विरोध करने पर मनचले युवकों के द्वारा पहले छात्रा के भाई की पिटाई की जब छात्रा के पिता उक्त स्थल पर पहुंचकर अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया तो उसको भी लाठी डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया।जिससे छात्रा के पिता बुरी तरह से जख्मी हो गया।जख्मी को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।
वहीं जख्मी पिता की माने तो हमारी लड़की और लड़का कोचिंग जा रही थी पढ़ने।उसी दोरान रास्ते में मनचले युवक ने अभद्र टिपणी किया,जब मेरा लड़का विरोध किया इसी बात को लेकर वो लोग मारपीट करने लगा।जब हमको जानकारी मिली और जब हम वहां पहुंचे तो हमको भी लाठी डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया।अभी सदर अस्पताल में भर्ती है।उन्होंने ये भी कहा की इस घटना को लेकर सरवेस पासवान,दुर्गेश पासवान,सहित कुल 12 लोगों के विरुद्ध सौरबाजार थाने में आवेदन दिए है।
वहीं इस मामले को लेकर सौरबाजार थानां अध्य्क्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment