रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
— मुजफ्फरपुर
चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का समापन डी ए वी पब्लिक स्कूल बखरी के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम कुमार ,डी आई जी,सी आर पी एफ थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। उत्तम चरित्र व्यक्ति की सबसे बड़ी संपदा है। श्री एस के झा, क्षेत्रीय अधिकारी, बिहार प्रक्षेत्र, ने कहा कि विद्यार्थी जीवन संपूर्ण जीवन की आधारशिला है और विद्यार्थियों में उत्तम चरित्र का विकास करना डी ए वी विद्यालयों की प्राथमिकता है। सम्मानित अतिथियों में डॉ ब्रजेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट श्री ध्रुव कुमार चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री अनिल कुमार ने दिया ।उन्होंने अपने संबोधन में चरित्र निर्माण शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव चरित्र की भूमिका उसकी व्यक्तित्व और आचरण की गुणवत्ता को व्यक्त करना है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक श्री एच के सिंह ने दिया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों में चरित्र के मूल्यवान गुणों को सशक्त बनाने के लिए डी ए वी सदैव प्रयत्नशील है। चार दिवसीय चलने वाले चरित्र निर्माण शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और सफल बच्चों को मुख्य अतिथि और प्राचार्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।




