रिपोर्ट- धीरेन्द्र कुमार
रफीगंज औरंगाबाद।
रफीगंज शिवगंज पथ के चित्रसारी मोड़ के पास टेंपो एवं बाइक की टक्कर में अकौनी गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा की पत्नी 45 वर्षीय सह टेम्पू सवार लाको देवी, राजा बिगहा निवासी सिकंदर पासवान के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार व गुरारू थाना के सादोपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार घायल हो गया। तीन घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉ सुजित कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। घायल महिला के पुत्र ने बताया कि गया से इलाज कर रफीगंज ट्रेन से आई, टेंपो के माध्यम से अपने घर अकौनी जा रही थी। इसके साथ गोलू कुमार सवार था। बाइक सवार श्रवण कुमार विपरीत दिशा से आ रहा था। बाइक सवार ने बताया कि साथ में मेरा गांव निवासी मुखदेव यादव पुत्र रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में नही आकर कही निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।




