पैतृक गाँव बड़हिया में माँ बाला त्रिपुर सुंदरी के दरबार पहुँचे गिरीराज सिंह का जोरदार स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पैतृक गांव बड़हिया पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लोकसभा चुनाव में बेगुसराय संसदीय सीट से एक बार फिर से टिकट मिलने के बाद पहली बार बड़हिया पहुंचे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने बड़हिया नगर परिषद स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। केंद्रीय मंत्री के अपने गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी मुलाकात किया। इस दौरान लोगों ने बेगुसराय संसदीय सीट से एक बार फिर से बड़ी जीत की अग्रिम बधाई दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय के साम्भो -बिजुलिया के निकल गए।

Join us on:

Leave a Comment