जड़ों से जुड़े रहना बंधन नहीं असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है- राबड़ी देवी

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

सियासी सह मत के बीच कुछ अलग अंदाज में नजर आई पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी

पटना

बिहार में सियासी सियासी सह मत के बीच राबड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवी की अलग ही तस्वीर नजर आई है. राबड़ी देवी ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि जड़ो से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से बोध कराता है. जड़ों से जुड़े रहना बंधन नहीं असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है.

उन्होंने लिखा है कि जड़ से जुड़े पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते है.

वही दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने भी कुछ इसी तरह के वीडियो साझा कर लिखा था कि आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी समय मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता।

हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के कारण बचपन से ही गहरा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है।

इन वीडियो के साझा किए जाने से जहां नेता और समर्थक इसे अपने नेताओं के मिट्टी से जुड़े होने की बात का उत्साहित नजर आते हैं तो वही विपक्षियों द्वारा इस सुर्खियों में बने रहने का हाथ कांड करार दिया जा रहा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें