अंधविश्वास के कारण डकैती की घटना को दिया अंजाम,एसपी ने चार को दबोचा!

SHARE:

कटिहार से सोनू पोद्दार की रिपोर्ट..!

कटिहार के आजमनगर में अंधविश्वास के कारण डकैती की घटना को दिया गया था अंजाम, पुलिस अधीक्षक ने मामले का किया खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में लगभग दो दर्जन अपराधियों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई थी। साथ ही देसी बम भी फोड़ा गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा इस घटना का उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास लूटा गया सामान आदि भी बरामद किया गया है। डकैती के कारण के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उस गांव में एक अंधविश्वास फैला हुआ है। जिसके घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। उन्हें जिन के द्वारा सोने का घड़ा दिया गया है। उनके घर में काफी सारा सोना पड़ा हुआ है। इसी अंधविश्वास के कारण गांव के ही एक व्यक्ति ने बाहर से अपराधियों को बुलाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक में क्या और कुछ कहा देखें इस रिपोर्ट में।

Join us on:

Leave a Comment