अपने क्षेत्रांतर्गत सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें बीडीओ व थानेदार- डीएम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बुधवार को मुख्य सचिव बिहार पटना एवं पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के साथ हुई विडियो कान्फ्रेसिंग में उनके द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह-जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा कैमूर जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश पर सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी कैमूर, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्षों के द्वारा नामित मतदान केदो का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment