रिपोर्ट – निभाष मोदी!
यामाहा के आर वन फाइव मोटरसाइकिल से तीन नकाबपोश आए थे बदमाश
भागलपुर – पुलिस जिला नवगछिया में अपराधियों ने इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख के बेटे को डीएसपी आवास के सामने एनएच 31 पर ही गोलियों से छलनी कर दिया. गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए. वहीं आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार करीब 6 गोली लगने की बात सामने आ रही है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. एसपी पूरण झा भी मौके पर पहुंचे हैं.
इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख को गोलियों से भूना
नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास के सामने गुरुवार को अपराधियों ने एनएच 31 किनारे इस्माइलपुर प्रमुख के पुत्र मिथुन कुमार को गोलियों से दिनदहाड़े छलनी कर दिया. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया है. मृतक की पहचान इस्मालपुर की प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है.
गोदाम बनवा रहा था मिथुन, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारी
बताया गया कि मिथुन कुमार एसडीपीओ आवास के सामने एनएच 31 किनारे गोदाम का निर्माण कार्य करवा रहा था. वहां मजदूर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान बाइक पर तीन की संख्या में अपराधी पहुंचे. सभी अपराधी का चेहरा मास्क व गमछा से ढका हुआ था. अपराधियों ने एक गोली हवा में फायर किया. छह गोली मिथुन कुमार के शरीर में उन्होंने दाग दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद मजदूर जख्मी मिथुन कुमार को बचाने के लिए दौड़े. ये देख अपराधियाें ने मजदूरों पर भी हथियार तान दिया.
बचाने आए मजदूर तो दी चेतावनी..
मजदूर जब जख्मी को बचाने आए तो इस क्रम में एक अपराधियों ने कहा कि हमें मजदूर को नहीं मारना है. सभी मजदूर को पीछा होने के लिए अपराधी ने कहा. वहीं घटना को अंजाम देने के पश्चात तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल मिथुन कुमार को इलाज के लिए मजदूरों ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. वहां से प्रारंभिक इलाज के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घटना को लेकर एनएच 31 किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पुलिस कर रही हैं. मकंदपुर चौक के आरएन प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं. मोबाइल का डंप डाटा निकाला जायेगा. वहीं पुलिस मृतक मिथुन कुमार के मोबाइल की जांच कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि मिथुन से अंतिम समय में किस किस मोबाइल नंबर से बात हुई है.
नवगछिया एसपी बोले..
घटना की जानकारी पाकर नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे और जांच किया. मजदूरों से उन्होंने पूछताछ की. नवगछिया एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया. अभी तक घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने इस मामले को लेकर कहा कि जब तक ऐसे एसपी नवगछिया में रहेंगे लगातार हत्याएं होते रहेंगे उन्हें नवगछिया से हटाना जरूरी है इससे पहले भी जो वारदात हुई है उसमें उन भी उनका ब्राह्मण लोगों के साथ साथ घाट था तभी बलात्कार के साथ महिला के साथ हत्या हुई थी नवगछिया के एसपी पुराण झा अगर यहां से हट जाते हैं तो नवगछिया का माहौल फिर से शांत हो जाएगा।




