पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद एवं पटना जिले के सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट से पुलिस ने गया से पटना जा रही बस पर सवार 6 महिला शराब तस्कर को धर दबोचा है। यह सभी महिला शराब तस्कर उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से शराब को अपने शरीर में इस तरह छुपा कर ला रही थी जो कभी अंदाज नहीं लगाया जा सकता है ।सभी महिला शराब तस्कर कमर के नीचे झोला बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब के कीमती बोतल लटका ली थी ।अंग्रेजी शराब के बोतल के साथ पाउच भी महिला शराब तस्कर से उत्पाद विभाग के पुलिस ने जप्त किया है। अंतराज्यीय महिला शराब के संबंध में एक्सेस सुपरिंटेंडेंट संजय चौधरी कहते हैं कि गिरफ्तार किए गए सभी महिला शराब तस्कर इस प्रकार से भी शराब की तस्करी कर सकती है। इसका किसी को अंदाजा नहीं था।एक्साइज पुलिस ने 6 महिला अंतराज्यीय शराब तस्कर को 102 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी महिला शराब तस्कर होली पर्व को लेकर शराब की जमाखोरी कर रही थी राजधानी पटना में इन महिला शराब तस्करो का एक बड़ा रैकेट है। फिलहाल पुलिस उसे रैकेट को पता लग रही है
दरअसल बताया जाता है कि गया से पटना जाने के दौरान नदौल के पास एक्साइज पुलिस की चेक पोस्ट के पास बस में चेकिंग के दौरान 6 महिला शराब तस्कर अपने कमर में शराब की बोतले बांधकर रखी हुई थी, जहां जांच के दौरान रंगे हाथ एक्साइज पुलिस की महिला पुलिस बल ने इन सबों को रंगे हाथ दबोच लिया है, पूरी छान में के साथ तकरीबन 102 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया है जिसमें विभिन्न कंपनियों के शराब शामिल थे, एक्साईज सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार चौधरी ने बताया कि सभी गिरफ्तार महिला यूपी से शराब खरीद कर मुगलसराय के रास्ते गया होकर पटना सिटी जा रहे थे, उसी दौरान नदौल में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई है, यह सभी गिरफ्तार महिला पटना सिटी के रहने वाली हैं, जो हर दो महीना पर इसी तरह से शराब का डिलीवरी करने जाती थी, और यह सभी प्रोफेशनल महिला शराब तस्कर है। जहानाबाद एवं पटना जिला के सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है।




