रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार
नालंदा जिले के एकंगरसराय और चंडी थाना क्षेत्र इलाके में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र इलाके की है जहां परथु गांव के पास खंधा में पुलिस ने क्षत विक्षत में एक अज्ञात शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान देखे जा सकते हैं। कहीं दूसरे जगह हत्या करके शव को परथू गांव के पास खंधा में फेंक दिया गया है। वहीं दूसरी घटना चंडी थाना क्षेत्र इलाके के माधोपुर की है। जहां खेत में काम करने जा रहे किसान सुनील केवट की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल सुनील केवट अपने घर से खेत पटवन के लिए खेतों की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में पूर्व से गिरे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरी अस्पताल भेज दिया है।
बाइट।मदन पासवान चौकीदार एकंगरसराय थाना
बाइट।जितेंद्र कुमार स्थानीय ग्रामीण
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




