रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में आज वह विधानसभा में नामांकन के लिए पहुंचे हैं। दरअसल, बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई। बिहार के 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 4 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब इसको लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सीएम नीतीश विदेश दौरा पर जाने वाले हैं जिसके कारण वह आज नामांकन करने पहुंचे हैं। सीएम नीतीश का निर्विरोध चुना जाना तय है।
सीएम नीतीश के साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी नेता अशोक चौधरी वह कई विधायक व विधान परिषद सदस्यों सहित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिंह के अलावा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी पहुंचे हैं। वहीं जदयू की ओर से खालिद अनवर भी एमएलसी के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम नीतीश चौथी बार बिहार विधान परिषद के सदस्य बनने जा रहे हैं। इसके पहले नीतीश कुमार तीन बार विधानसभा का सदस्य बन चुके हैं। वहीं आज एनडीए के नेताओं की मौजूदगी में सीएम नामांकन दाखिल किया है जिसमें उनकी जीत पक्की बताई जा रही है।




