युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र गया द्वारा नगर प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पवन मिश्रा के अध्यक्षता में गया महाविद्यालय गया के बीएड सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गया महाविद्यालय गया शिक्षा शास्त्र विभाग के प्राचार्य डॉ. धनंजय धीरज ,अभाविप विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु अभाविप जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार एवं हर्ष सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया गया।
युवाओ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ धनंजय धीरज ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में सभी अर्ह वोटरों का पंजीकरण सुनिश्चत किए जाने और मतदान के प्रति मतदाताओं खासतौर पर दिव्यांग, युवा व महिलाओं को जागरूक करने के बारे में चर्चा किया।
मौके पर पसुपति नाथ उपमन्यु ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चुनावी साक्षरता बढ़ाने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा करना अत्यंत आवस्यक है जिससे युवाओं में अपने परिवार, आस-पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए लोकतंत्र का महत्व समझा सकें। अपने गांव व शहर के लोगों को मतदाता बनने के लिये प्रेरित करना होगा। साथ ही मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिये भी प्रेरित करना होगा। उन्होंने एन.वी.एस.पी., वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में बताया कि इस ऐप पर निर्वाचन से सम्बंधित सभी जानकारियां उपलब्ध हैं, तथा इस ऐप के माध्यम से वोटर बनने हेतु आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार ने मतदाता जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हित मे चुनाव में भाग लेकर सभी नागरिकों को मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। नोटा का चयन न कर सबसे बेहतर प्रतिनिधि का चुनाव करें। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना व विकास के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदान में भाग ले। जिस देश में जितने अधिक नागरिक मतदान में भाग लेंगे उस देश में लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा।
जिला के नगर प्रखंडो के युवा युवती न पूरे उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में में भाग लिया मंच संचालन पवन मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन हर्ष कुमार के द्वारा किया गया मौक़े पर अभाविप के सूरज सिंह ,ट्वींकल कुमारी, विशाल कुमार ऋतिक रोशन राहुल कुमार मिश्रा, ज्ञानी कुमार, रवि राज ,प्रशांत कुमार भूषण
आदि युवा युवती सम्मिलित हुए।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment