रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे!
प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित..11 सदस्यों ने लिया भाग..अविश्वास के पक्ष में 6 तो विश्वास में पांच
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड मे 11 पंचायत समिति सदस्यों मे से 4 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख किरण सिंह एवं उप प्रमुख माधुरी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। भगवानपुर बीडीओ चंद्रभूषण कुमार ने पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार अविश्वास के खिलाफ मंगलवार को वोटिंग कराया। प्रमुख के खिलाफ 6 मत पड़े तो वही उप प्रमुख के खिलाफ भी 6 मत पड़े। हालांकि प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के पक्ष में पांच-पांच मत पड़े।
अविश्वास मत के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का था पुख्ता इंतजाम.
भगवानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सभी 11 बीडीसी सदस्य अविश्वास मत के दौरान मौजूद रहे। जिसमे 6 (BDC)बीडीसी सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ किया मतदान, प्रस्ताव हुआ पास।
बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहां की पंचायत समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को जिला परिषद की बैठक में सही ढंग से नहीं उठाया जाता है, जिस कारण बहुमत से लिए गए निर्णय का कोई औचित्य नहीं रह जाता है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि प्रमुख और उपप्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिसका 5 तारीख दिन मंगलवार को बहुमत सिद्ध करने का डेट सुनिश्चित किया गया था। वोटिंग के माध्यम से प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ 6 वोटिंग पड़ा तो वही पक्ष में पांच-पांच मत प्राप्त हुआ.
प्रमुख व उप प्रमुख चुनाव का डेट अभी निर्धारित नही हुआ है ।




