जयप्रभा मेदांता व रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क स्त्री कैंसर जांच शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर द्वारा आज एक दिवसीय निशुल्क स्त्री कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों महिलाओं की स्क्रीनिंग टेस्ट की गई वहीं स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद जिसमें लक्षण पाए गए उन्हें उपचार के लिए संबंधित अस्पताल भेजा गया, कार्यक्रम के दौरान डॉ अर्चना झा सरिता शर्मा के अलावे दर्जनों चिकित्सक मौजूद थे।

वही डॉक्टर अर्चना झा और सरिता शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर को लेकर महिलाओं को जागरूक होने की सलाह दी वहीं उन्होंने बताया कि इसके रोग से बचने के लिए आप साल में एक बार जरूर चेकअप करें जिससे इस रोग से आपको दूर-दूर तक निजात मिल सके यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के गाइनी विभाग में आयोजित की गई।

Join us on:

Leave a Comment