वैशाली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव का आगाज करेंगे चिराग पासवान!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां खुद को तैयार करने में लगी है, जहा एक तरफ एनडीए ने महा रैली कर लोगो को एकत्रित करने का प्रयास किया, वही महागठबंधन के द्वारा भी वोटरों को एकत्रित करने का प्रयास किया गया, ऐसे में अब एलजेपी चिराग गुट खुद को जनता के बीच रखने के लिए आगामी 10मार्च को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज हाई स्कूल के मैदान में आशीर्वाद महासभा रैली का आयोजन करने जा रही है.

दरअसल वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज उच्च विद्यालय रामपुर में चिराग पासवान के जन आशीर्वाद महासभा रैली को सफल बनाने को लेकर मुजफ्फरपुर के सर्किट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि 10 मार्च को साहेबगंज हाई स्कूल के मैदान में चिराग पासवान का ऐतिहासिक जन आशीर्वाद महासभा रैली होने जा रहा है.

बाइट:- एलजेपी(रा) प्रदेश अध्यक्ष/राजू तिवारी

Join us on:

Leave a Comment