पिकअप ऑटो में भीषण टक्कर, 3 की मौत, कई घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

करजा में रौतिनिया के समीप रविवार दोपहर पिकअप व ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान भटौना के मो. रफीक (55), पत्नी जरीना खातून (50) एवं रक्सा के युगेश्वर साह के रूप में की गई है।

जख्मी सैयरा खातून, दारापट्टी के राम अयोध्या साह एवं विश्वंभरपुर के राम रतन भगत को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। ऑटो मुजफ्फरपुर से सरैया की ओर जा रहा था। वहीं, पिकअप सरैया से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखचे उड़ गए हैं, जबकि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में ठोकर मारकर गड्ढे में चली गयी।

Join us on:

Leave a Comment