बेगूसराय में बीजेपी का झंडा बैनर जलते वीडियो वायरल, भाजपा नेता कार्यकर्ता में भारी आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में 2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद देर रात में बीजेपी का झंडा जलाने और फ्लेक्स फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। भाजपा झंडा और बैनर जलाने का विडियो वायरल होने के बाद सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने इसकी शिकायत डीएम एवं एसपी को दी और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की रैली हुई उस रैली के बाद असामाजिक तत्व के द्वारा पिछले दिनों जब तेजस्वी यादव जा रहे थे तो रमजानपुर में हमारे प्रचार वाहन को नुकसान पहुंचाया और ड्राइवर पर हमला किया गया। इसके साथ ही कल पीएम के रैली के बाद भाजपा का झंडा जलाया, पोस्टर फाड़े और तेज हथियार से नरेंद्र मोदी, गिरिराज सिंह और नेताओं के चेहरे पर छुरा और तेज हथियार से वार किया गया। इसका एफआईआर दर्ज करने जा रहा हूं।
बाइट- अमरेंद्र कुमार अमर, सांसद प्रतिनिधि

Join us on:

Leave a Comment