भाभी से था पति का अवैध संबंध, विरोध करने पर विवाहिता की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

– लखीसराय में एक बार फिर से अवैध संबंध में विवाहिता की हत्या कर दी गई है। घटना विरूपुर थाना क्षेत्र के टाल शरमा रूस्तमपुर की है। पुलिस ने शव कौन कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पटना जिले के भगवानपुर मोकामा की रिंकी कुमारी की शादी 13 दिसंबर 2023 को लखीसराय जिले के टाल शरमा रूस्तमपुर निवासी राजा कुमार से हुई थी। शादी के महज कुछ दिन बाद ही रिंकी को अपने पति के अवैध संबंध के बारे में पता चला। राजा का अपने भी भाभी से अवैध संबंध था जो राजा की पत्नी रिंकी को नागवार गुजरा। इस अवैध संबंध के कारण रिंकी का बार बार अपने पति से झगड़ा भी हुआ करता था। यही वजह थी कि राजा ने अपनी नई नवेली पत्नी को मार डाला और फांसी पर लटका दिया। लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है,जल्द ही इस मामले के सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाइट -बिंदू कुमारी ,परिजन।
बाइट – मुकेश कुमार, मृतक का भाई।
बाइट – पंकज कुमार, एसपी

Join us on:

Leave a Comment