रिपोर्ट– राजीव कुमार झा
पूर्व जिला अध्यक्ष को दिया गया झंझारपुर का कमान
राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राजद प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा मधुबनी जिला के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए जिला संगठन को दो पार्टो में बाटकर दो संगठनात्मक जिला बनाते हुए दो जिला अध्यक्ष के नामों का घोषणा किया गया है। मधुबनी के जिला अध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक रामाशीष यादव तो झंझारपुर जिला अध्यक्ष के पद पर बीर बहादुर राय को नियुक्त किया गया है। दो अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद के कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए कहा है कि मुझे आशा एवं उम्मीद है दोनो जिला अध्यक्षों का अनुभव राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी को आगे बढ़ाने में एवं संगठन को मजबूती में अहम योगदान निभाएगें और संपूर्ण मधुबनी जिला में राष्ट्रीय जनता दल पंचायत स्तर तक मजबूत होगा। बधाई देने वालो में राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार चौधरी, सलेंद प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव रामबहादुर यादव, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव, महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय, वरिष्ट नेता चंद्रशेखर झा सुमन, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.जहांगीर अली, युवा प्रधान महासचिव उमेश कुमार राम, रामनारायण यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार चौरसिया, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार आलोक, जक्कि अहमद पम्मू, अनिल लोहिया, गंगा प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवनारायण यादव, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष चित्रभानू चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संभू प्रसाद यादव, मिश्रीलाल यादव, गुलजार अहमद, रामवरण राम,अंजार अहमद, रामचंद्र यादव, अरुण कुशवाहा, महेंद्र राय, चंद्रकिशोर मंडल, रामसागर पासवान, मो .असरफ , सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीयों ने प्रदेश संगठन के फैसले को लेकर खासी जाहिर करते हुए बधाई दिया है।




