महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी छाती पीट पीट रोने लगे।घटना मंगलवार की है जहां बलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 31 से गुजरने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से भाग खड़ा हुआ। मृतिका की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 पचरुखी गांव निवासी जगदीश दास के लगभग 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी के रूप में बताए जा रहे हैं। अरे जानू ने बताया कि रितिका अपने बेटी से मिलकर घर लौट रहे थे तभी बलिया पहुंचने पर साथ जा रहे हैं बेटे घरेलू काम से कुछ समय के लिए पीछे रुक गया और अपने मां से धीरे धीरे आगे बढ़ने को कहा, तभी कुछ समय बाद लौटने पर अपने मां को जख्मी हालत में देख हैरान रह गए।उन्होंने बताया कि आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बलिया ले गया जहां स्थिति को गंभीर देख डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया और सदर अस्पताल पहुंचते ही इलाज़ में उसने दम तोड़ दी। फिलहाल थाने की पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment