गरीब परिवारों को 2/2 लाख देना है तो तुरंत दे, लॉटरी से देना चुनावी लॉलीपॉप -प्रशांत किशोर!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय चुनाव पूर्व दो लाख रुपए गरीबों को देने की घोषणा पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

बेगुसराय में जनसुरज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इन दोनों बेगूसराय में अपनी पदयात्रा पर हैं इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने चुनाव से ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है, बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को दो-दो लाख रुपए देने की बात कही है। राज्य में पिछले दिनों हुई जाति आधारित सर्वे के आधार पर गरीब परिवार को पैसे देने का फैसला लिया गया है। मामले पर पूछे गए सवाल पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि दो लाख रुपए प्रति परिवार को ये दे पाएं तो अच्छी बात है। न इन्हें पैसे देने हैं और न ही कुछ करना है, चुनाव अभी सामने है तो ये लालीपॉप बांटने का तरीका है। अगर, सरकार के पास साधन है, तो पैसे ट्रांसफर करना चाहिए। लेकिन, बिहार में सवा तीन करोड़ परिवार रहते हैं। आर्थिक-सामाजिक नजरिए से बिहार देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय लगभग 35 हजार रुपए है, वहीं देश में प्रति व्यक्ति आय है 1 लाख 35 हजार रुपए। अगर, आप कह रहे हैं कि उसमें जो सबसे गरीब हैं हम उनको मदद कर रहे हैं, तो मदद कीजिए। सरकार के पास अगर साधन है और ईमानदारी से उनकी मदद होती है तो उसका स्वागत करते हैं। लेकिन इस तरह के रेवड़ी बांटने से कुछ होने वाला नहीं है। जबतक आप समाज को पढ़ाएंगे नहीं, शिक्षित नहीं बनाएंगे, रोजगार नहीं देंगे तबतक सुधार नहीं होगा। अभी तक कह रहे थे कि आरक्षण देकर सुधार देंगे, अब दो लाख रुपए देकर सुधार देंगे, ये कुछ नहीं करेंगे।प्रशांत किशोर ने कहा कि ये राजा-प्रजा वाली व्यवस्था है कि जब आप गरीबी-परेशानी में पड़िएगा तो हम मदद कर देंगे और राजद जैसे दलों का यही मॉडल है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में कांग्रेस ने 6 हजार रुपए देने की बात कही थी, उन्हें कोई वोट नही मिला। उन्होंने कहा कि यह जनता को बेबकुफ बनाने वाली बात है।
बाइट:-प्रशांत किशोर जनसूराज

Join us on:

Leave a Comment