मोतिहारी- ट्रक में लदी गैस लीकेज से घंटो मची रही अफरा तफरी!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी में आज देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा है। छपरा से मोतिहारी आ रही सीएनजी गैस सिलेंडर में एकाएक लीकेज होने के कारण मच गई। एनएच 27 ए के बरियारपुर पुल और कोटवा मोड़ के बीच हुई घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन करीब एक घंटा तक एनएच पर अफरा तफरी मची रही। एनएच के किनारे के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर भागने लगे तो न पर चलने वाली गाड़ियों के ड्राइवर गाड़ी को खड़ा कर इधर-उधर भटकने लगे। जिस कारण एनएच पर घंटों जाम की स्थिति लगी रही। दरअसल मोतिहारी के बरियारपुर स्थित सीएनजी पंप पर के लिए छपरा से ट्रक पर भरकर सीएनजी सिलेंडर ले जा रहे थे। पंप पर पहुंचने के कुछ ही किलोमीटर पहले सिलेंडर में लीकेज हो गया और भारी अफ़रा तफरी मच गयी। लोगों में आग लगने का भय छा गया। जिस कारण लोग भागने लगे। करीब एक घंटे तक मची अफरा तफरी के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर लीकेज पर काबू पाया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने सीएनजी गैस सिलेंडर को ला रहे ट्रक के ड्राइवर के साथ धक्का मुक्की किया है। ट्रक ड्राइवर राजू ने बताया कि छपरा से मोतिहारी के लिए सीएनजी गैस के सिलेंडरों से भरा ट्रक ला रहे थे। एकाएक किसी कारण बस सिलेंडर में रिसाव हुआ और अफ़रा तफरी मच गई। इधर स्थानीय लोगो का कहना है कि पुलिस को घटना की सूचना दिया गया लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची है।
बाइट :—– राजू साह, ट्रक ड्राईबर।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें