रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
: मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में आशा कर्मी की मौत हो गई। असपताल से घर जाने के क्रम में दुर्घटना घटी है। परिजन में चीतकार मचा हुआ है।
पूरी घटना बता दे की आशा कर्मी शुक्रवार को एक पेशेंट को रामनगर से एसकेएमसीएच डिलीवरी करवाने के लिए आई हुई थी। रात को एसकेएचसीएच रूक गई। शनिवार की सुबह अस्पताल से अपने घर ऑटो से लौट रही थी इसी क्रम में जीरो माइल में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगाने से आशा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आशा कर्मी की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रेखा कुमारी 43 वर्षीय के रूप में हुई है। आशा कर्मी की दो बेटी है। पूरी घटना को लेकर मृत आशा कर्मी के भाई शशिराजन ने बताया की रामनगर से एक महिला को डिलीवरी के लिए एसकेएमसीएच आई हुई थी। लेट से एडमिट होने के बाद ऑपरेशन नहीं हुआ। तो रात में एसकेएमसीएस रुक गई। सुबह घर आने के लिए ऑटो से आ रही थी तो टर्क ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई.
बाइट:- शशि रंजन मृतिका के भाई




