नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है रेलवे लाइन के झाड़ी से महिला की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल बेगूसराय में कल रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से मिली अज्ञात महिला की शव मिली थी जिसकी पहचान हो गई है। पहचान के बाद परिजनों ने महिला के साथ लूटपाट करने और फिर रेप कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार कल बरौनी कटिहार रेलखंड बेगुसराय के लाखों स्टेशन से पश्चिम रेलवे लाइन के नीचे झाड़ी से महिला का शव बरामद किया गया था। आज परिजनों के द्वारा महिला की पहचान सदर अस्पताल बेगुसराय में की गई है। मृतिका महिला की पहचान लाखो ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 धबौली निवासी मोहम्मद मोहम्मद सुभान की लगभग 48 वर्षीया पत्नी मनिया खातून के रुप में की गई है। बताया जाता है कि महिला अपने द्वितीय पुत्री सबीरन खातून के रिश्ते की तलाश में सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के चकमका गांव अपने भतीजी फातमा के यहां गए थी। वहां से लौटने के दौरान लाखो परसों शाम में घबौली लौट रही थी। परिजनों ने बताया कि रेल से कटकर इसकी मौत नहीं हुई है। परिजनों को आशंका है कि महिला के साथ लूटपाट किया गया है और फिर रेप कर उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था। क्योंकि शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ी में मिला था। फिलहाल बेगूसराय रेल पुलिस को परिजनों ने लिखित शिकायत की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है और शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बाइट- परिजन




