रिपोर्ट – पंकज कुमार!
बिहार के जहानाबाद से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक मदरसा संचालक द्वारा शिक्षण संस्थान को दागदार कर दिया है। शिक्षण संस्था की आड़ में देह व्यापार तथा यौन शोषण करने की बात सामने आया है। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां शहर के फिदा हुसैन रोड स्थित अल्बानात एकरा अकैडमी के शिक्षक अब्दुल मन्नान द्वारा झाड़ फूंक एवं शिक्षण संस्थान के बहाने छात्राओं के साथ यौन शोषण करने तथा बहला फुसलाकर अन्यत्र ले भागने की बात कही गई है। दरअसल मदरसा शिक्षक अब्दुल मन्नान बीते 7 दिसंबर को जहानाबाद की एक लड़की को नौकरी दिलाने की झांसा देकर लेकर भागा। जब लड़की घर नहीं लौटी तो, लड़की के माता को संदेह होने पर नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अब्दुल मन्नान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ज्योंहि अब्दुल मन्नान को प्राथमिकी दर्ज होने की बात का पता चला तो वे तीन दिन बाद लड़की को जहानाबाद में छोड़ फरार हो गया। वही पीड़िता ने मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 7 दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अब्दुल मन्नान ने फोन कर बताया कि कॉलेज आ रही तो आज पटना चलना है। पटना में तुम्हारा काम करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि वे पहले भी कई लड़कियों को बाहर ले गए है। ये सोच कर वह भी पटना चली गयी। जहां उसे बताया गया कि मंत्री से दिल्ली चले गए है। तो दिल्ली चलना पड़ेगा। वह दिल्ली जाने से इंकार कर दिया इस दौरान पीड़िता की माने तो उसे नशीला पदार्थ खिला दिया गया और उसे दिल्ली लेकर चला गया जहां जमा मस्जिद के पास एक होटल में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गलत करने के बाद वो विदेश में किसी से बात कर रहे थे लड़की सफ्लाई करने को लेकर जिसे मैं बहुत डर गई। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है तो वह जहानाबाद पहुंचा दिया। जब पीड़िता थाना पहुंची जहां केस के आईओ द्वारा उसका बयान लिया गया। पीड़िता ने केस के आईओ पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बयान लेने के बाद दारोगा ने टॉर्चर कर यह कह कर मेडिकल जांच कराने से मना करा दिया कि बाद में तुम्हारी शादी नही होगी,परिवार वाले असेप्ट नही करेंगे। जिसके बाद वह अपना बयान बदल दिया। वही पीड़िता और उसके परिजन अब इन्साफ की गुहार लगा रहे है। वही लड़की की मां का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हुआ करीब एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है, फिर भी अब्दुल मन्नान पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।जिससे प्रतित होता है कि पुलिस फरार चल रहे मन्नान को गिरफ्तार करना नहीं चाहती। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काको के बीबीपुर में भी अब्दुल मन्नान द्वारा स॑चालीत मदरसा काफी सुर्खियां में आया था, जहां गरीब परिवार के बच्चियों के साथ गलत कार्य करने की बात सामने आने पर वहां के लोगों द्वारा मदरसा को ब॑द कराया था। वही लोगों ने बताया कि अब्दुल मन्नान द्वारा भोली भाली लड़कियों को नौकरी दिलाने, तथा प्रलोभन देकर यौन शौषण तथा देह व्यापार की ओर ले जाने का काम किया जाता रहा है। इधर इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि एक महिला के परिवार द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस से उसे सकुशल बरामद किया और कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करायी गयी थी। साथ ही मेडिकल जांच को लेकर उसे भेजा भी गया था लेकिन पीड़िता और उसके परिजन मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया था। बाद में पुनः मेडिकल जांच करने की इच्छा जारी की गई है जिसे लेकर कोर्ट में प्रे किया गया है। वही उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई चल रही है। वही उन्होंने केस के आईओ पर लगे आरोप पर उन्होंने बताया कि कोर्ट में बयान देने और मेडिकल जांच के दौरान पीड़िता और उसके माता पिता मौजूद थे। लेकिन उस समय मेडिकल कराने से इंकार कर दिया था।
Byte – पीड़िता पीड़िता की मां राजीव कुमार सिंह, SDPO, जहानाबाद




