हाजीपुर – सोनपुर मेला के थिएटर में कुमार शानू का गाना बजते ही फुट फुट कर रोने लगा आशिक!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

हाजीपुर : विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मनोरंजन के लिए थिएटर लगाया गया है। थिएटर देखने यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग आते हैं। मनोरंजन के लिए थिएटर में बार बालों का डांस आयोजित किया जाता है। इसी दौरान थिएटर में एक आशिक ने कुमार सानू का गाना बजाते ही जोर जोर से रोने लगा। जैसे ही आ मांग भर दू तूझे नयी बहार से, देखू हमेशा तूझे यू ही प्यार से गाना बजा तो युवक फूट-फूट कर रोने लगा। जैसे ही गाना बजा तो युवक स्टेज के सामने लड़कियों के सामने फूट-फूट कर रोने लगा। मौके पर मौजूद उनके कुछ दोस्त उन्हें लाख समझाने का कोशिश कर रहे थे लेकिन युवक बार-बार स्टेज के सामने जाकर फूट-फूट कर रो रहा था। गौरतलब हो कि सोनपुर मेला में मनोरंजन के लिए करीब 6 थिएटर लगाया गया है। जिसमें बिहार के विभिन्न जिला से लोग थिएटर देखने पहुंचते हैं। शाम होते ही थिएटर स्टार्ट कर दिया जाता है। रात भर हिंदी और भोजपुरी गाने का लोग आनंद उठाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment