रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
बिहार के लखीसराय जिला के सदर प्रखंड के अमहरा गांव स्थित एक सीएसपी संचालक ने खाताधारियों से धोखाधड़ी करते हुए एक करोड़ से अधिक की निकासी कर फरार हो गया. मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में खाताधारी सीएसपी के पास पहुंचकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने खाताधारियों को अंधेरे में रख अवैध ढंग से निकासी सीएसपी संचालक सेंटर पर ताला जड़ एकाएक लापता हो गया.
सीएसपी संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस धोखाधड़ी मामले का गंभीर आरोप बैंक के सीएसपी संचालक लखीसराय निवासी सूरज कुमार पर है. वहीं, सूचना मिलते ही भारती स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय सहाय मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है. जल्द ही पीड़ितों का अवैध ढंग से निकासी किए गए रुपए को वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.




