रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!
मोकामा के औटा में महिला पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट का अधिकारीयों और जन प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया उद्घाटन!

आर्य नवयुवक संघ औटा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मोकामा के राजस्व पदाधिकारी रिंकू यादव व घोसवरी के राजस्व पदाधिकारी हरिकेश त्रिपाठी, हाथीदह के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी, मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष व हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, दरियापुर के मुखिया व संघ के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया! साथ ही मैच का आगाज थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने नारियल फोड़ कर किया!

सभी अधिकारीयों व जन प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया!
पुरुषो के मुकाबले में आज पटना ने मुजफ्फरपुर को हराया, तो भोजपुर ने शेखपूरा को, समस्तीपुर ने लखीसराय को पराजित किया तो दरभंगा ने नवादा को! वहीं महिला में औटा और बाढ़ की टीम में रोचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें औटा की टीम ने बाढ़ को पराजित कर दिया!
कार्यक्रम का मंच संचालन ख्यातिलब्ध शिक्षक बजरंगी शर्मा ने किया और कमेंट्री सुंदरम कुमार ने जबकी आयोजन समिति से निलेश कुमार पवन,दयानन्द प्रसाद व प्रीतम कुमार की टीम ने प्रबंधन की जिम्मेदारी उठाई!





