बेगूसराय- छठ पूजा से लौटे युवक को घर से बुलाकर गोलियों से छलनी कर शव वापस घर आकर फेंक भागे अपराधी!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में आपसी रंजिश को लेकर अपराधियो ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के भैरवार गांव की है। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के भैरवार गांव के वार्ड 1 निवासी सुधीर प्रसाद सिंह का 22 वर्षीय पूत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नहाए खाए के दिन युवक दुसरे प्रदेश से घर लौटा ही था। सोमवार की सुबह छठ पूजा करके घाट पर से घर लौटा था और घर पर बैठकर प्रसाद खा रहा था । किसी साथी ने प्रिंस कुमार को बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की बहन ने कहा कहीं दुसरे जगह हत्या कर किसी वाहन से घर पर फेंक अपराधी फरार हो गया। बहन घर से बाहर निकली तो देखा भाई खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था ।घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है,वही दो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जाँच में जुटी है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है । फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चला है। लेकिन मृतक की बहन ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है । आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद शव के साथ NH 31 को जाम कर प्रदर्शन किया!

बाइट: मृतक युवक की बहन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें