वैशाली- नहीं मिली छुट्टी तो थाना में ही छठ मना रहे पुलिसकर्मी और अधिकारी!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषभ कुमार

— पुलिसवालों की छठ पूजा – थाने में छठ की तैयारी
— छुटिया नहीं मिली तो क्या – छठ तो मनाएंगे
— थाने में पुलिसवालो की … जय छठी मइया

दरअसल छठ पूजा के दौरान बिहार पुलिस के ज्यादातर पुलिसकर्मी अपने घरो से दूर अपनी ड्यूटी में लगे रहते है …. लेकिन छठ पूजा और इसकी महिमा है ही ऐसी … की ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस के पुलिसकर्मी और अधिकारी छठ पूजा में शामिल होने का बहाना और तरीका ढूंढ ही लेते है …..

तस्वीर हाजीपुर के सदर थाने की है ….. थाने से महिलाये .. हाथो में सूप और सूप में रखे छठपूजा के प्रसाद और कपडे लेकर निकलती दिख रही है .,…. तो थाने के अंदर थानेदार और थाने के पुलिसकर्मी महिलाओ की भीड़ को छठपूजा का प्रसाद बांटते दिख रहे है …… थाने के टेबल पर FIR के पेपर की जगह नारियल , केले और छठ का प्रसाद है ….. और थानेदार एक एक कर महिलाओ को छठ पूजा की शुभकामना देते दिख रहे है ….. दरअसल सदर थाने के थानेदार राजन पांडे ने बताया की पिछले कई सालो से छठ पूजा के दौरान घर जाने या पूजा में शामिल होने का मौक़ा नहीं मिल पाता है ….. सो … हर साल छठ पूजा के लिए अपने थाना क्षेत्र की महिलाओ को पूजा से पहले थाने में आमंत्रित कर उन्हें पूजा में मदद किया करते है ….. थाने में छठ का माहौल और गरीब महिलाओ को पूजा में मदद ही उनके लिए छठ पूजा है …..


छठ में सारे लोग अपने परिवार के साथ छठ मानते है .. हमने भी सोंचा की हम तो घर से बाहर है तो छठव्रतियों के साथ में जिनको जरुरत है उनकी सूचि बना कर उनको छठ में मदद करते है ….
दर्द होता है की घर नहीं जा पाते है ?
ऐसा है की छठ की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए हमारी ड्यूटी जरूरी है , हमलोग तो इसी तरह शामिल होकर छठ मना लेते है


इसे छठ पूजा की महिमा और असीम आस्था ही कहेंगे की छठ पूजा की शुरुआत होते ही हर कोई छठमय हो जाता है …..

और यही वजह है की पुलिस थाने में भी छठ का माहौल और …. वर्दी में थानेदार और पुलिसकर्मी छठव्रतियों के बीच छठी मइया की जय करते दिख जाते है

Join us on:

Leave a Comment