लखीसराय- एसपी पंकज कुमार ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

एसपी पंकज कुमार ने शनिवार को बड़हिया नगर स्थित बड़ी पोखर, कॉलेज गंगा छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया। एसपी ने व्रतियों के गुजरने वाले मार्गों का भी जायजा लिया। उन्होंने नप ईओ सुशील कुमार व थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार के साथ सभी घाटों को दुरुस्त कर बांस की बैरिकेडिंग कराने, लाइट की व्यवस्थ करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि छठ पर्व पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम प्रत्येक घाट में रहेगा। पर्याप्त संख्या में पर पुलिस पदाधिकारी, जवान और महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी। घाट से 200 मीटर की दूरी पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, ताकि व्रतियों को आने जाने में परेशानी न हो। मौके पर उपसभापति गौरव कुमार,वार्ड पार्षद अमित शंकर, जदयू नेता सुजीत कुमार,विशाल कुमार बिक्की कुमार आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment