लखीसराय- असहायों के लिए रेन बसेरा का सभापति व कार्यपालक पदाधिकारी ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय।ठंड ने दस्तक दे दी है।ऐसे में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को रात में ठंड से बचने के लिए बड़हिया नगर परिषद द्वारा 20 बेड का निःशुल्क अस्थाई रैन बसेरा का उद्धघाटन नगर सभापति डेजी कुमारी और ईओ सुशील कुमार ने फीता काटकर किया ।आश्रय स्थल में निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। ठंड के मौसम में 24 घंटे, कंबल, चादर, शौचालय, पानी, बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध है।उद्घाटन के क्रम ईओ सुशील कुमार ने कहा कि ठंड के मौसम में दूरदराज से आए लोगों को घर जाने के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं रहने पर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बड़हिया नगर परिषद् द्वारा अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण किया गया है, जिसमें 20 बेड की व्यवस्था की गई है। बेड पर बिछावन, चादर, तकिया एवं कंबल की समुचित व्यवस्था है। साथ ही शौचालय, पानी एवं बिजली की समुचित व्यवस्था है। इन सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नगर परिषद की ओर से नहीं लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment