डीएम सावन कुमार ने धान अधिप्राप्ति का किया शुभारंभ!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

साधारण 2183 रुपए तो ए ग्रेड धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित

कैमूर। जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा भगवानपुर प्रखंड स्थित सरैयां पंचायत व भगवानपुर पंचायत के पैक्स गोदामो का जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसान को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी राज्य सरकार के द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने कहा कि साधारण धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल तथा ए ग्रेड धान के लिए 2203 प्रति क्विंटल निर्धारित है। निर्धारित किया गया दर बाजार दर से काफी अधिक है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही किसान पैक्स एवं व्यापार मंडलों को अपना धान बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। किसान बिचौलियों के झांसे में नही आएं। धान खरीदारी के बाद उसका भुगतान 24 घंटा के अंदर किया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी बनाई गई है। जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को इस सम्बंध में निर्देश दिया और उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि रैयती और गैर रैयती दोनों तरह के किसान अपना धान पैक्स अथवा व्यापार मंडल को बेच सकते हैं। परंतु इसके लिए उनको इसकी ऊपरी निर्धारित सीमा की जानकारी होनी जरूरी है। धान की प्राप्ति के बाद भुगतान सीधे किसान के खाते में होनी है। इसके लिए किसानों का अकाउंट डिटेल्स होना जरूरी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसानों को जागरूक करें और व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से बनाएँ। 
मौके पर निप्पू पाण्डेय, सुंदरम शुक्ला, किसान गणेश पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, रमाशंकर तिवारी, रमाकांत पाण्डेय, शंकर दयाल पाण्डेय, चन्दन शर्मा,वही भगवानपुर पंचायत के किसान गणेश पाण्डेय 16 कुंटल धान का विक्रय किये ।

Join us on:

Leave a Comment