बेगुसराय बखरी थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद के वार्ड 20 में एक बंद घर से चोरों ने मोटरपंप और पचास हजार रुपए चोरी कर लिया है। घटना बखरी के मक्खाचक में संचालित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सह ओम शांति की बात कही जा रही है। घटना के वक्त घाटी जब गृहस्वामी घर में नही थे.तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.इस संबंध में खगड़िया जिला के मोरकाही निवासी विरंची तांती के पुत्री कंचन कुमारी उर्फ कंचन बहन ने मामले में थाना को आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.आवेदन में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर समस्तीपुर के बिथान में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे.वहां से वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला को खोलकर जैसे ही अंदर गए तो देखा कि सभी रूम का ताला टूटा पड़ा हुआ था.वही रूम में घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था.किचन में लगा मोटरपंप गायब पाया गया है.वही अलमारी में रखा हुआ पचास हजार रुपए तथा अन्य सामान भी गायब था. पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय लोगों व पुलिस को दी.तत्पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन किया।
बाइट,,,,,

Join us on:

Leave a Comment