राज्य स्तरीय मोइनुलहक फुटबॉल लीग के फाइनल मैच पटना की टीम ने जीता खिताब!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया शहर के जगजीवन मैदान में राज्य स्तरीय मोइनुलहक फुटबॉल लीग मैच का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय मोइनुलहक फुटबॉल लीग मैच में रविवार को फाइनल मैच खेला गया। राज्य स्तरीय मोइनुलहक फुटबॉल लीग का फाइनल मैच पटना बनाम कैमूर के बीच खेला गया। राज्य स्तरीय मोइनुलहक फुटबॉल लीग का फाइनल मैच शाम तीन बजे खेला गया। कैमूर जिले मोहनिया शहर के जगजीवन स्टेडियम में।आयोजित राज्य स्तरीय मोइनुल हक मेमोरियल फुटबॉल लीग मैच में पटना की टीम चैम्पियन घोषित की गई। पटना के टीम को सबसे अधिक 10 प्वाइंट होने के कारण चैम्पियन घोषित किया गया। रेफरी के रूप में अजित कुमार, आदित्य कुमार, तरुण कुमार, मोहम्द परवेज आलम, मुकेश राय मौजूद रहे। इस दौरान कैमूर फुटबॉल एसोसियेशन आयोजक टीम के अध्यक्ष निशांत रमण सिंह उर्फ प्रिंस,फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव शंकर सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment