प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता विदेशी नकली शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री का उद्वेदन पुलिस ने किया है। दरअसल बेगूसराय में पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुरी घटना मटिहानी थाना की है मटिहानी थाना पुलिस ने चकोर गांव में विदेशी नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। बताया जाता है कि मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को सूचना मिली थी की चकोर निवासी धाजो राय के पुत्र दिनकर कुमार अपने घर में ही स्वयं से विदेशी शराब का निर्माण करता है। इस सूचना पर पुलिस ने दिनकर कुमार के घर में छापेमारी की गई जहां सील पैक करने वाली एक मशीन 431 पीस बोतल का ढक्कन 75 पीस खाली बोतल 15 लीटर स्प्रिट 20 लीटर बना विदेशी शराब एवं शराब बनाने वाली रंग बरामद किया है और दिनकर कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री की सूचना मिलते ही पुलिस ने करवाई किया और उसे धर दबोचा है । दिनकर कुमार के अलावा तीन अन्य लोगों पर भी प्राथमिक दर्ज की गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।
बाईट- हिमांशु कुमार, इंस्पेक्टर




