प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में जमीनी विवाद और मुकदमा नहीं उठाने पर एक घर पर हमला कर न सिर्फ जमकर की बल्कि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई इस फायरिंग की धटना में गृह स्वामी को गोली मारकर घायल भी कर दिया गया। पूरी घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हामो डीह गांव की है बताया जाता है कि मुनेश्वर यादव और राम जपो यादव के बीच 2020 से ही रास्ता को लेकर विवाद चल रहा है उस दौरान भी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि मुनेश्वर यादव के घर पर देर रात राम जपो यादव अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ पहुंचा और नवनिर्मित घर में तोड़ फोड़ करते हुए दरवाजे पर लगे दो चार पहिया वाहन और आधा दर्जन बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस दौरान बदमाशों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई जिसमें मुनेश्वर यादव को दो गोली लगी है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है ।इस दौरान मारपीट में मुनेश्वर यादव के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। रामजपो यादव के द्वारा मुनेश्वर यादव के घर पर फायरिंग की गई है। इस घटना में कई लोग घायल हैं। पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल मुनेश्वर यादव ने बताया कि पूर्व के मुकदमा नहीं उठाने पर रामजपो यादव अपने दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ देर रात घर पर हमला कर तोड़ फोड़ की है और फायरिंग की है जिसमें गोली लगने से वह घायल है और उनके बेटे पुत्र वधू और पोती भी घायल है।
बाईट- मुनेश्वर यादव, घायल




