बेगूसराय में शराब पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में आपसी रंजिश में अपराधी कारी सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल कारी सिंह के पड़ोसी ने ही गोली मारकर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि कारी सिंह अपने घर से थोड़ी दूर खेत में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी स्थित महाज़ी टोला की है। मृतक की पहचान महाजी टोला के वार्ड 8 निवासी रामनाथ सिंह के 35 वर्षीय बेटे कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही गोली मारकर कारी सिंह को मौत के घाट उतार दिया। आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल भी बरामद की है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कारी सिंह पूर्व में मर्डर, लूट, डकैती, किडनैपिंग और रंगदारी सहित अन्य मामलों में अपराधी है, जो बेल पर था। सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि खेत जोतने के बहाने बुलाकर ले गया था चंदन सिंह अपने साथ घटनास्थल पर दो गिलास, दो समोसा और एक बोतल दारू भी था। जब गोली चलने की आवाज सुना तो दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की गोली मारकर जब तक कारी सिंह की हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि 5 से 6 राउंड गोली बदमाशों ने फायरिंग करते बाइक से फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment