रिपोर्ट :- पंकज कुमार!
जहानाबाद,गया पटना रेल खंड के कनौदी गांव के समीप मालगाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ मालगाड़ी जहानाबाद रैक पर सामान उतारने के लिए लग रही थी तभी ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा गुमटी मैंन गुमटी बंद का ही प्रयास कर रहा था, की तभी ट्रक रेलवे ट्रैक पर आ गया जिसमें मालगाड़ी से जोरदार रूप से टक्कर मार दिया जिसके कारण ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही पलट गई। रेल थाना के अध्यक्ष मोनू राजा ने बताया कि ट्रक एवं मालगाड़ी में टक्कर हुई है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है जैसे ही जोरदार टक्कर हुआ आसपास बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए लोगों का कहना है कि मालगाड़ी एवं ट्रक में टक्कर होने के कारण बड़ी आवाज हुई जिसके कारण हम लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर माल गाड़ी ट्रक में टक्कर हो गई है। लेकिन इस ट्रक के चालक के खलासी मौके से फरार हो गया है लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गुमटी के मैन सुरेश प्रसाद ने बताया कि जैसे ही गुमटी बंद कर रहे थे तभी अचानक ट्रक घुस गया जिसके कारण यह हादसा हो गया इस हादसे के बाद गया पटना रेल खंड के अपलाइन बाधित है और कई ट्रेनों पर इसका सीधा असर पड़ा है ट्रेन जहां की तहां खड़ी है,वही सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच लाइन चालू करने की प्रक्रिया कर रही है।

Byte प्रत्यक्षदर्शी Byte प्रत्यक्षदर्शी
Byte रेल पुलिस अधिकारी




