चश्मा व लेंस से छुटकारा दिलाता है लेजर दृष्टि तकनीक ,आंखों के इलाज की नवीनतम तकनीक पर मंथन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

चश्मा व लेंस से छुटकारा दिलाता है लेजर दृष्टि ,आंखों के इलाज की नवीनतम तकनीक और इलाज पर मंथन
दो दिवसीय वार्षिक ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस कंट्रास्ट 2.0 का आयोजन

पटना। चश्में और कॉन्टैक्ट लेंस पर निर्भरता को खत्म करने के लिए लेजर दृष्टि सुधार अबतक का सबसे अच्छा विकल्प है. आपके कॉर्निया का आकार आपकी आंखों की शक्ति को दर्शाता है. आपको मायोपिया, हाइपरमेट्रोपिया या दृष्टिवैष्म्य हो सकती है, यह इस बात भी निर्भर करता है आप जिस वस्तु को देखते हैं उससे प्रकाश आपकी आंखों के अंदर केंद्रित हो जाता है. इसलिए लेजर दृष्टि सुधार सर्जरी आपकी आकृति कॉर्निया इस तरह से बदल दिया जाता है. यह बाते पद्मश्री डॉ. विपिन बख्शी ने कही.
राजधानी पटना के उर्जा आॅडीटोरियम में बिहार ऑप्टोमेट्री संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक ऑप्टोमेट्री कांफ्रेंस कंट्रास्ट 2.0 के मौके पर अपने संबोधन में डॉ बख्शी ने कहा कि आॅप्टोमेटरी के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन नई नई तकनीक का विकास हो रहा है. इसे हर लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसे कॉफ्रेंस की ज्यादा जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज आंखों के दुश्मन हम स्वयं हो गए है. लोगों ने शारीरिक परिश्रम कम कर स्क्रीन टाइम को ज्यादा समय देना शुरू कर दिया है. चिंता का विषय तो बच्चों को लेकर है. जब तीन साल का बच्चा —वन का चश्मा लगाएगा तो पंद्रह से 16 की उम्र में उनकी क्या हालात होगी यह विचारनीय प्रश्न बन गया है.
वहीं बिहार ऑप्टोमेट्री एसोसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष पंकज सिन्हा ने कहा कि इस सेमीनार में करीब तीन सौ से अधिक आप्टोमेट्रिस्ट्स, आखों के विशेषज्ञ, ऑप्टिकल विजन साइंटिस्ट, चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों ने हिस्सा ले रहे है. इस दो दिन के कॉन्फ्रेंस में आंखों की बीमारियों के प्रिवेंशन पर गहन चर्चा चर्चा हुई. पहले दिन विशेषज्ञों ने कहा कि दूसरे देशों में बीमारियों की रोकथाम (प्रिवेंशन) पर काफी काम होता है. हमें भी इलाज के साथ बीमारी न हो इस पर भी काम करना होगा. इससे पहले कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के फाउंडर वाइस चांसलर डॉ. एसएन सिन्हा, पालीगंज के एमएलए डॉ. संदीप सौरव, पद्मश्री विपिन बख्सी, एमएलए जहानाबाद कुमार कृष्णमोहन ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलित कर किया. पालीगंज के एमएलए डॉ. संदीप सौरव ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और पेशेवरों के लिए बहुत लाभदायक होगी. कॉन्फ्रेंस में पूरे बिहार से आप्टोमेट्री शिक्षक, छात्र और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में उदय कुमार मेहता, राजेश झा, गीतांजलि आस्था, जयंत झा, चंद्रन कुमार आदि की अहम भूमिका रही.

Join us on:

Leave a Comment