नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बहुप्रतीक्षित योजना #PMVishwakarmaYojana का शुभारंभ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

विश्वकर्मा जयंती और भारत के नव विश्वकर्मा नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बहुप्रतीक्षित योजना #PMVishwakarmaYojana का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जहानाबाद के होरिलगंज में स्थित बाल विद्या मंदिर परिसर में टीवी स्क्रीन पर कामगार श्रमिकों के साथ माननीय मोदी जी का पूर्व प्रदेश महामंत्री माननीय विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार जी के मार्गदर्शन में ज़िला अध्यक्ष अजय कुमार देव , ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय बिंद की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ “प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना” के शुभारंभ के लाईव टेलीकास्ट का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस योजना का मूलमंत्र है, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि के उद्देश्य के साथ सभी का उत्थान।
योजनाओं के मुख्य बिंदु
13000 करोड़ के बजट का प्रावधान
18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल
शिल्पकार और कारीगरो को प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड के जरिए मिलेगी पहचान
पहले चरण में ₹100000 तक की और दूसरे चरण में ₹200000 तक की सहायता महज 5% की ब्याज दर पर
योजना के तहत मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण टूल किट लाभ डिजिटल लेनदेन के लिए इंसेंटिव और मार्केटिंग सपोर्ट इस अवसर पर माननीय विधान परिषद देवेश कुमार जी ने कारीगरों एवं श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ उठाएं और इस योजना के लिए लोगों को प्रेरित करें।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जी ने किया इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, कृष्ण मुरारी गुड्डू ,जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार, बृजेश कुमार ,महेंद्र कुमार, गोपाल कुमार, माधुरी देवी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि शेखर, राहुल पांडे ,शुभम कुमार मिट्ठू, कमलेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा ,गोल्डन ठाकुर, सत्येंद्र बढ़ई, आदि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित श्रमिकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं दीर्घायु की कामना की।

Join us on:

Leave a Comment