लखीसराय- ट्रेन से गिरा समस्तीपुर का व्यक्ति, दो पैर कटे, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया।
रविवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर चलती आनंद बिहार भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति का दोनो पैर कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने उसे इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दियानात निवासी दिनेश झा के 40 वर्षीय पुत्र गौतम झा के रूप में हुई।
घटना को लेकर रेल पीपी थाना के थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति पटना से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला बड़हिया स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरना चाहा। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका दोनो पैर कटकर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुच कर इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल बड़हिया में भर्ती करवाया गया। साथ ही घटना की सूचना घायल के स्वजन को दी। घायल व्यक्ति का ससुराल बड़हिया है। घायल व्यक्ति हथिदह से ट्रेन पकड़ कर बड़हिया आ रहा था।

Join us on:

Leave a Comment