रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
भारतीय जनता पार्टी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’ की शुरुआत किया गया। इसी मौके पर नालंदा जिला के सोहसराय के सलेमपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से सभी कामगारों और बीजेपी कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सुना। मौके पर बिहार शरीफ विधानसभा के विधायक डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि देश ही नहीं विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी के द्वारा विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देश के कामगारों को योजना की शुरुआत कर सम्मान देने का काम किया गया।पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिये सरकार पारंपरिक कौशल वाले लोगों को मदद पहुंचाएगी. इनमें सुनार,लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले कामगारों को शामिल किया गया है और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी. योजना के तहत तय शर्तों के तहत एक लाख रुपये तक का कर्ज मुहैया कराया जाएगा।
रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
बाइट।डॉक्टर सुनील बीजेपी विधायक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




