कांग्रेस ने पीएम के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के तौर पर मानते हुए पानी पुरी और छोले,भटूरे का काउंटर खोल, बेचा!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय कचहरी रोड में युवा कांग्रेस के बैनर तले बेरोजगार दिवस मनाया गया जिसका अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल कुमार सोनू की अध्यक्षता ने किया। इस मौके पर युबाओं और राहगीरों को सम्बोधित करते हुए सोनू ने कहा आज देश में लोकतंत्र खतरे में है एक ओर जहां छात्र नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है वही जुमलेबाज एवं गरीबों का मजाक बनाने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 सम्मेलन के नाम पर देश के खजाने का 4000 करोड रुपए बर्बाद करने का कार्य किया है। प्रदेश यु.का.महासचिव आलोक ने कहा की 2 करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने वाली सरकार आज नौजवानों के हाथों में केतली और पकौड़े बनाने वाली बर्तनों को थमाने का कार्य किए हैं।एक तरफ जहां मोदी जी के जन्म दिवस पर देश के अरबो रुपए खर्च कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, वही नौजवान किसान एवं छात्र बेरोजगार तथा निहसहाय बन बैठे हैं। जिला काँग्रेस कमिटी के प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के महान कार्य ने उन्हें बाल दिवस से नवाजा,चौधरी चरण सिंह के किसान हितार्थ कार्यों ने उन्हें किसान दिवस से नवाजा जबकि जुमलेवाज और वादा खिलाफी पीएम के घृणित कार्यों ने इन्हें बेरोजगारी दिवस से नवाजने का कार्य किया। विदित हो जबसे प्रति वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नही कराया गया पीएम मोदी के द्वारा तभी से सम्पूर्ण देश में 17 सितंबर मोदी जन्म उत्सव को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, मटिहानी उपाध्यक्ष विक्रम कुमार, बेगूसराय अध्यक्ष नितेश झा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार गोलू, युबा नेता बलराम कुमार, नीतीश कुमार, सोशल मीडिया प्रखंड अध्यक्ष सुरजीत कुमार, रमेश उपमुखिया जी,दिलीप पंडित सहित सैकड़ों युबाओं ने पकोड़े,छोले भटूरे,पानी पूरी एवम फल का स्टोल लगाकर सस्ते कीमतों में आम राहगीरों को पडोसन किया।
जिससे नौकरी का पिटारा वाला बिभाग रेलवे, सेना एवम बैंकों में बंद भेकेंसी चालू हो,अग्निवीर योजना बंद कर पुरानी बहाली का मार्ग प्रशस्त हो। साथ-साथ निकम्मी मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का अनुरोध किया।

Join us on:

Leave a Comment