डीजे गोदाम में चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुआ चोर धराया, जमकर हुई धुनाई फिर पुलिस को सौंपा!

SHARE:

रिपोर्ट :- निभाष मोदी

भागलपुर शहर में बढ़ती जा रही चोरी की घटना, डीजे गोदाम में चोर ने भारी मात्रा में चुराई तार ,घटना सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

भागलपुर जिले में इन दिनों लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में खोफ का माहौल है। हर रोज कहीं न कहीं से मोटरसाइकिल, साइकिल, ई-रिक्शा सहित चोरी की अन्य घटनाएं सामने आ रही है।वहीं ललमटिया ओपी क्षेत्र के रामतुल्लापुर स्थित डीजे गोदाम में एक चोर को चोरी करते हुए रंगे हांथ पकड़ लिया।चोर पकड़ने की सूचना पर आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए और उक्त चोर को हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी।इस बीच युवक चोर लोगों से रहम की भीख मांगता रहा।यह देख गोदाम मालिक ने ललमटिया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची ललमटिया थाना पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद चोर को भीड़ से निकाल कर हिरासत मे लेकर थाना ले गई।वही युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
वही गोदाम मालिक विजय साह ने बताया कि उसका डीजे का गोदाम रामतुल्लापुर में है और बीते एक दो दिन पूर्व में चोर ने उसके गोदाम के गेट फांद कर अंदर प्रवेश कर गया और डीजे से दो कॉइल बिजली के तार चोरी कर लिया फिर फरार हो गया।चोरी की पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।जिससे चोर की पहचान कर लि गई और उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान मोहनपुर गांव निवासी झोटा मंडल के रूप के हुई है।वही चोर पकड़ाने की सूचना पर पहुंचे सीटीएस स्थित फोरेंसिक टीम के कुछ कर्मियों ने बताया कि कुछ दिन पहले फोरेंसिक कार्यालय में लगे तीन चार सीसीटीवी कैमरे को भी चोर ने उड़ा लिया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रही है। ललमटिया ओपी क्षेत्र में चोर इतने सक्रिय हैं कि मौका मिलते ही बाइक,साइकिल समेत अन्य सामानों पर अपना हाथ साफ कर फरार हो जाते थे।
मामले पर ललमटिया ओपी अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा की लोगों द्वारा पकड़ कर एक चोर को थाना को सुपुर्द किया गया है।पूछताछ की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment