सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म के तहत समाज सेवियों ने स्लम वस्ती में की शुद्ध पेयजल की व्यवस्था!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म के तहत आज ज्योतिपुंज फाउंडेशन की ओर से पटना के अदालत गंज के स्लम बस्ती में ठंडे पानी का मशीन लगाया गया। इस मौके पर ज्योतिपुंज फाउंडेशन के संरक्षक डॉ अभिषेक सिंह ,मानस जी नितिन, डॉ अक्षय ,आदित्य सुमित के साथ-साथ कई गणयमान लोग मौजूद रहे। वही पत्रकारों से बात करते हुए ज्योतिपुंज फाउंडेशन के संरक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने कहा कि सरकार का हर घर नल जल योजना के तहत इस इस स्लम बस्ती में नल तो लगाया गया है पर 90% लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है, जिसको देखते हुए आज ज्योतिपुंज फाउंडेशन की ओर से इन स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के बीच शुद्ध पीने का पानी मिले, इसके लिए यह वाटर प्यूरिफाई लगाया गया है । इस मशीन के लग जाने से इस स्लम एरिया में रहने वाले लोगों के बीच पीने का शुद्ध पानी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि इन बस्ती में रहने वाले लोगों के तकलीफों को कम कर सके।

Byit….ज्योतिपुंज फाउंडेशन के संरक्षक डॉ अभिषेक सिंह

Join us on:

Leave a Comment