बड़ी खबर :- 8 सितंबर शुक्रवार को पूर्णतः बंद रहेगा राजेंद्र सेतु, सभी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक!

SHARE:

Report :-Ravi Shankar Amit

मोकामा /बेगूसराय :- भारतीय रेल के ब्रिज निर्माण विभाग की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है, मोकामा में पदस्थापित असिस्टेंट इंजीनियर ब्रिज डिपार्टमेंट ने राजेंद्र सेतु को पूर्णतः बंद किए जाने की घोषणा कर दी है!


दरअसल राजेंद्र सेतु में मरम्मति कार्य चल रहा है, जिसे एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है,इसलिए सेतु के बीच में बैरिकेडिंग लगाकर अभी वन वे परिचालन कराया जा रहा है, दूसरी तरफ के स्लैब को काटकर हटाया जा रहा है और पहले से अधिक मजबूत नई स्लैब के निर्माण के लिए सरिया बांधने का काम लगभग डेढ़ स्पैन में पूर्ण हो चूका है,

जिसकी ढलाई की जानी है, ढलाई के वक्त सेतु में किसी प्रकार का कम्पन ना हो इसलिए एसपी सिंघला ने रेलवे से सड़क यातायात पूर्णतः बंद करने तथा रेल यातायात कॉशन के साथ करने का अनुरोध किया था जिसे मानते हुए रेलवे ने शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक के लिए यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, असिस्टेंट इंजीनियर ज्योति प्रकाश और इंस्पेक्शन ऑफिसर प्रभात कुमार आज से ही ढलाई से पूर्व की तैयारी का निरिक्षण कर रहे हैँ,

AEN ज्योति प्रकाश ने कहा की इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं हो पाएगा, दो पहिया वाहनों पर भी पूर्ण पतिबंध रहेगा वहीं ट्रेनों की चाल 24 घंटे तक इतनी धीमी रहेगी ताकी ढलाई कार्य कंपन से प्रभावित ना हो! एसपी सिंघला के साइट इंचार्ज अजय कुमार ने बताया की ढलाई कार्य के लिए सेतु पर परिचालन पुरी तरह बंद कर दिया गया है!
शनिवार सुबह 6 बजे से सड़क मार्ग पर परिचालन पूर्ववत कर दी जाएगी,जबकी ट्रेनों को 24 घंटे तक बिल्कुल धीमी रफ्तार से गुजारा जाएगा!

Join us on:

Leave a Comment